मेरी पूजा को सफल बनाओ

मेरी पूजा को सफल बनाओ,
तुम बनाओ,
गणराज गजानन आओ….

खजराना से पधारो जी गजानन,
चिंतामन से पधारो जी गजानन,
रिद्धि सिद्धि को भी संग लाओ,
संग लाओ,
गणराज गजानन आओ…..

माँ गौरा के प्यारे गजानन,
प्यारे गजानन दुलारे गजानन,
भोले शम्भू के लाडले कहाओ,
तुम कहाओ,
गणराज गजानन आओ…..

धूप दीप नेवैद्य आरती,
झांझ मंजीरे से होवे आरती,
संग मोदक भोग लगाओ ,
जी लगाओ,
गणराज गजानन आओ…..

तिवारी तेरे चरणों मे गाये,
अर्जी इन्दौरी की तुझको सुनाए,
भव से बेड़ा पार लगाओ,
तुम लगाओ,
गणराज गजानन आओ…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह