रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति

सारी चिंता छोड़ दो, चिंतामण के द्वार,
बिगड़ी बनाएगा वही, विनती कर स्वीकार,
बड़े बड़े कारज सभी, पल में करे साकार,
बड़े गणपति का है साथ, साँचा ये दरबार,
सिद्ध हो हर कामना, सिद्धिविनायक धाम,
खजराना मे आन बसे मेरे, शिव गौरी के लाल।

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए….-2
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…..

सर झुकाता हूँ चरणों मे सुन लीजिये,
आज बिगड़ी हमारी बना दीजिये…..-2
ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की,
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…..

तेरी भक्ति का दिल मे नशा चूर हो,
बस आँखो मे मालिक तेरा नूर हो….-2
कंठ पे शारदा माँ हमेशा रहे,
रिद्धि सिद्धि का वरदान हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…..

सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम,
सारे वेदों में ज्ञानों के ज्ञाता हो तुम,
ज्ञान दे दो भजन गीत गाते रहें,
बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए,
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए,
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह