हम तो हैं पुजारी श्री गणपति गणेश के

हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के,
हम तो हैं दीवाने, भई गणपति गणेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के।

सिद्धि विनायक को विष्णु जी ध्याये,
सिद्धि विनायक को विष्णु जी ध्याये,
देवता आभारी, भई गणपति गणेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के ॥

गौरा जी के लाल को, ब्रह्मा जी ध्याये,
गौरा जी के लाल को, ब्रह्मा जी ध्याये,
मूसा संग सवारी, भई गणपति गणेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के ॥

प्यारे वक्रतुण्ड को तो इन्द्र भी ध्याए,
प्यारे वक्रतुण्ड को तो इन्द्र भी ध्याए,
है चरणों में दुनियाँ सारी, भई गणपति गणेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के ॥

हमारे एकदन्त को भक्तजन ध्याए,
हमारे एकदन्त को भक्तजन ध्याए,
कमल हितकारी, ये लाल हैं महेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के,
हम तो हैं दीवाने, भई गणपति गणेश के,
हम तो हैं पुजारी, श्री गणपति गणेश के।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी

संग्रह