तेरी जय हो गणेश कारज सारे सिद्धि करो

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,
कारज सारे सिद्धि करो मेरे मन में करो प्रवेश,
तेरी—–

सबसे पहले पूजा तुम्हारी करती दुनियां सारि है ,
सबसे अलग ओ सबसे न्यारी मूषक तेरी सवारी है ,
जो भी याद करे प्रभु उसकी कटते सकल कलेश ,
तेरी —–

माता पिता के आप दुलारे लगते भोले भाले हो,
बिगड़े काम बनाने वाले विघ्न को हरने वाले हो,
गौरा जिनकी माता है पिता हैं तेरे महेश ,
तेरी —–

रघुवीर बैठा आश लगाये प्रभु जी आप पधारिये,
हम भी आये प्रेम भाव से जीवन मेरा संवारिये ,
ध्यान रहे तेरा मन मेरे दो ऐसा उपदेश ,
तेरी—–

Author: रघुवीर पाण्डेय

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह