तुम हो दया के सागर

तुम हो दया के सागर,
क्या बात है तुम्हारी,
कृपा जो तुम करो तो,
मिट जाए विपदा सारी,
गौरी सुत गण नायक,
विनायक गजमुख धारी,
तुम हो दया के सागर….

सद्गुणों से बनी है,
गणराज तुम्हारी काया,
संसार में किसी ने,
पार ना इसका पाया,
जिसने भी देखा तुमको,
वो हो गया बलिहारी,
तुम हो दया के सागर….

विघ्नों को हरने वाले,
दुख हमारे भी हरना,
सुखों को देने वाले,
सुख जीवन में भरना,
शुभ लाभ उसे है मिलता,
जो आए शरण तुम्हारी,
तुम हो दया के सागर….

प्रथम हो पूजे जाते,
हो तुम प्रथम देव हमारे,
दीन हीन दुखियों के,
हो तुम्हीं तो सहारे,
सहारा हमें भी दे दो,
सहारा राजीव को दे दो,
है अरदास ये हमारी,
तुम हो दया के सागर….

Author: राजीव त्यागी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह