सारे जग में नाम तेरा तू अति बलवाना है

तर्ज – होंठो से छूलो तुम

हे सालासर हनुमान,
संसार ने माना है,
सारे जग में नाम तेरा,
तू अति बलवाना है……

कही आज तलक देखा,
तुम जैसा विर नही,
तुम चिर दिए सीना,
नैनो में नीर नही,
तुम जैसा भक्त नही,
माँ ने पहचाना है,
है सालासर हनुमान,
संसार ने माना है……

जब देखा सीने में,
तेरे राम समाया है,
मोतियन की माला का,
फिर दाम लगाया है,
क्या काम की ये माला,
जब राम ना पाना है,
है सालासर हनुमान,
संसार ने माना है……

माँ के सिंदूर से जब,
तूने तन को रंग डाला,
श्री राम ने देखा तब,
क्या रूप बना डाला,
हे कपि तुझे किसने,
ये भेद बताया है,
है सालासर हनुमान,
संसार ने माना है……

माता ने कहा इससे,
मेरे स्वामी है रीझे,
सोचा ये सच होगा,
ये काज तुरंत कीजे,
कबसे बजरंग मन में,
श्री राम समाया है,
हे सालासर हनुमान,
संसार ने माना है……

हे सालासर हनुमान,
संसार ने माना है,
सारे जग में नाम तेरा,
तू अति बलवाना है…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह