दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है

दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है,
मस्ती में तेरी डूब के हम मस्ताने आये है,
दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है…..

लगी दाता जी तेरी लगन है तेरे दर्शन को तरसे नैयन है,
आस पूरी करो हमारी तेरे चरणों के हम है पुजारी,
दूर दूर से तेरा दर्शन पाने आये है
दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है…..

तेरा दरबार दुनिया से न्यारा, जो भी आये उसे तूने तारा,
जो भी दिल से है तुझको सुनाये मन चाहा वो दर से ले जाये,
हम भी अपनी किस्मत को चमकाने आये है,
दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है…..

सतगुरू जी के जयकारे लगाए, इनकी महिमा हम सबको सुनाए,
नाचते गाते सेवक तुम्हारे दरबार में तेरे आये,
मीठे मीठे भजनो से रिझाने आये है,
दाता जी तेरे दरबार में दीवाने आये है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह