गुरु जी कुछ ज्ञान बताएँगे

बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरु जी कुछ ज्ञान बताएँगे,
ज्ञान बताएंगे, गुरुजी कछु ज्ञान बताएँगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
सखियों चलो गुरुजी के पास…..

मां के जाए भैया भतीजे,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना देंगे चोचिक भात,
बाद में ताने मारेंगे,
ताने मारेंगे, बाद में ताने मारेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास……

सास की जाए देवर जेठ,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना आधा लेंगे बांट,
बाद में लठ चलाएंगे,
लठ चलाएंगे, बाद में लठ चलाएंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास……

कोख के जाए बेटी बेटा,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना सारा लेंगे छीन,
बाद में धक्के मारेंगे,
धक्के मारेंगे, बाद में धक्के मारेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास……

सास के जाए पति हमारे,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना अधभर देंगे छोड़,
फिर मिलने नहीं आएंगे,
नहीं आएंगे, फिर मिलने नहीं आएंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह