जपो निरंतर भजो निरंतर

जयकारा है जादू मंतर,
कष्ट काट दे सभी भयंकर,
बोले धरती गगन समंदर
जपो निरंतर भजो निरंतर,
जयकारा हारावाले दा, जयकारा हारावाले दा….

सौ लोगों की एक दवाई,
अपने हारावाले माही,
बात नहीं ये सुनी सुनाई,
लाखों भक्तों ने अजमाई,
जयकारा सतगुरु दा प्यारा
कर दे दुखों को छू मंतर
बोले धरती गगन समंदर
जपो निरंतर भजो निरंतर,
जयकारा हारावाले दा, जयकारा हारावाले दा….

जयकारा विश्वास का दर्पण,
रामबाण है ये जयकारा,
जयकारा पारस है भक्तों,
जयकारा अमृत की धारा,
जयकारा आशा की ज्योति,
जगमग कर उठता है अंदर,
बोले धरती गगन समंदर,
जपो निरंतर भजो निरंतर,
जयकारा हारावाले दा, जयकारा हारावाले दा….

जयकारा है जादू मंतर,
कष्ट काट दे सभी भयंकर,
बोले धरती गगन समंदर
जपो निरंतर भजो निरंतर,
जयकारा हारावाले दा, जयकारा हारावाले दा….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह