मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा

मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा, चाहे सारा जग रूठे….

मैं हुं तेरी तूं है मेरा, तुमसे हो जाए प्यार घनेरा,
हो तेरे बिना अंधियारा, चाहे सारा जग रूठे,
मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा….

मुझमें अपना प्रेम बढ़ा दे, मन मंदिर में ज्योत जगा दे,
तेरे प्रेम ने सबको तारा, चाहे सारा जग रूठे,
मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा….

तेरे बिना मैं जी ना पाऊं, तेरे चरणों में रहना चाहूं,
तेरे संग मरना है गवारा, चाहे सारा जग रूठे,
मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा….

तेरे बिना कोई ना साथी, तू ही दीपक तू ही बाती,
तू ही देव हमारा चाहे सारा जग रूठे,
मेरा रूठे ना सतगुरु प्यारा….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह