प्यारे ये तकदीर है और मर्जी है भगवान् की

प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भाई, प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भाई, भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की…..

जैसा करम करेगा बंदा, वैसा ही फल पायेगा,
सुख दुःख, दो जीवन के पहलू मूरख धोखा खायेगा,
करण रेख ने काटण खातिर, करण रेख ने काटण खातिर,
करण रेख ने काटण खातिर, उठा ले ज्ञान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की……

कभी कभी सतसंग के कारण, लोहा भी तर जाता है,
करम के कुसंग के कारण सज्जन, विपदा में घिर जाता है,
बिना बुलाये आप्पे ही आज्या, तन पे ये विपदा झान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की……

राम नाम का भजन करा कर, आनंद के दिन फिर ज्यांगे,
राम नाम का भजन करा कर, आनंद के दिन फिर ज्यांगे,
दूर दरिद्र हो ज्यांगे, धन के भण्डार भर ज्यांगे,
सत के बेड़े तर ज्यांगे, नाँव डूबेगी अभिमान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की……

चन्दर भान संत के दर्शन, भागी जन कोई पावेगा,
चन्दर भान संत के दर्शन, भागी जन कोई पावेगा,
संत समागम हरिकथा कोई बिरला जन ही गावेगा,
संत समागम हरिकथा कोई बिरला जन ही गावेगा,
कृष्णलाल ब्राह्मण भक्ति,
कृष्णलाल ब्राह्मण भक्ति,शक्ति चंद्रभान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की,
प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भाई, प्यारे ये तकदीर है, और मर्जी है भगवान् की,
भाई, भोग करम का भोगणा, फितरत है इंसान की……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह