सतगुरु आवो हमरे देस

सतगुरु आवो हमरे देस,
निहारूँ वाट खड़ी,
निहारूँ वाट खड़ी।

वाहे देस की बत्तियाँ रे,
लावें संत सुजान,
लावें संत सुजान,
उन संतन के चरण पखारूं,
तन मन करूँ कुर्बान,
तन मन करूँ कुर्बान,
सतगुरु आवो हमरे देस,
निहारूँ वाट खड़ी,
निहारूँ वाट खड़ी।

वाहे देस की बत्तियाँ हम से,
सतगुर आन कही,
सतगुर आन कही,
आठ पहर के निरखत हमरै,
नैन की नींद गयी,
नैन की नींद गयी,
सतगुरु आवो हमरे देस,
निहारूँ वाट खड़ी,
निहारूँ वाट खड़ी।

भूल गयी तन मन धन सारा
व्याकुल भया सरीर,
व्याकुल भया सरीर,
बिरहै पुकारे विरहणी,
ढरकत नैनन नीर,
ढरकत नैनन नीर,
सतगुरु आवो हमरे देस,
निहारूँ वाट खड़ी,
निहारूँ वाट खड़ी।

धर्मदास के दाता सतगुरु,
पल में कियो निहाल,
पल में कियो निहाल,
आवागवन की डोरी कट गयी,
मिटै भ्रम जंजाल,
मिटै भ्रम जंजाल,
सतगुरु आवो हमरे देस,
निहारूँ वाट खड़ी,
निहारूँ वाट खड़ी….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह