सारी दुनियाँ से हार के मैं आया,
सतगुरू जी तेरी चौख़ट पे,
आके द्वार पे बड़ा सुख पाया,
आके द्वार पे बड़ा सुख पाया,
गुरु जी तेरी चौख़ट पे……

जबसे मिला है मुझको तेरा सहारा,
कश्ती को मेरी गुरुवर मिला है किनारा,
भवसागर को पार कर मैं आया,
गुरु जी तेरी चौख़ट पे…….

तेरी दया से सतगुरु चलता गुजारा,
मेरी इस जिंदगी को तूने संवारा,
दुःख भूल सारे मैं भी मुस्कुराया,
गुरु जी तेरी चौख़ट पे……

अर्ज लगाता हूँ मैं दिल से गुरू जी,
जब भी पुकारुं तुम्हें राह दिखाना जी,
सारे जग को मैं करके पराया,
गुरु जी तेरी चौख़ट पे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी

संग्रह