विद्या का जो दान दे

विद्या का जो दान दे ऐसा,
विद्या का जो दान दे ऐसा,
मानव है भगवान,
मानव है भगवान,
इसी लिए कहते हैं गोविन्द से,
हे गुरु महान,
हे गुरु महान ॥

सदविचार सद्कर्म की प्रेरणा,
गुरु से पाते हैं,
इस पूंजी से सारे ताले,
खुलते जाते हैं,
बिना गुरु के कभी इस जगत का,
हो ना सके उद्धार,
हो ना सके उद्धार,
विद्या का जो दान दे ऐसा,
मानव है भगवान,
मानव है भगवान ॥

कला ज्ञान विज्ञान निति का,
संगम अनुपम है,
जो गोविन्द से मेल करा दे,
गुरु वो माध्यम है,
पग पग पर इनका आशीष है,
जीवन में वरदान,
जीवन में वरदान,
विद्या का जो दान दे ऐसा,
मानव है भगवान,
मानव है भगवान ॥

जीवन को जो अर्थ है देता,
सच्चा शिक्षक है,
कृष्ण सुदामा ने भी गुरु में,
पाया संरक्षक है,
एकलव्य से सीखे गुरु का,
करना हम सम्मान,
करना हम सम्मान,
विद्या का जो दान दे ऐसा,
मानव है भगवान,
मानव है भगवान।
इसी लिए कहते हैं गोविन्द से,
हे गुरु महान,
हे गुरु महान……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह