कलयुग के देव निराले

जिन्हें संकट मोचन कहते जो सबके संकट टाले,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले,
मेरे बाबा सोटे वाले वो लाल लंगोटे वाले करते हैं,
खेल निराले कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले….

राम भक्त अतुलित बल वाले अंजनी पुत्र पवन सुत प्यारे,
बल बुद्धि विद्या के सागर सब भक्तों के रखवाले,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले….

मूर्छित हो गए लक्ष्मण जी जब सुध बुध भूले रामप्रभु तब ,
संजीवन बूटी लाकर ये ही प्राण बचाने वाले,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले……

राम लखन जब थे घबराए सीता मां का पता ना पाए ,
तब गढ़ लंका में घुसकर यही पता लगाने वाले,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले….

परमवीर पर भाव सरल है जिनके आगे सब संभव है,
जो सारे जगत को तारे उस राम के काज सवारे,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह