राम सिया के भक्त महान

जय हनुमान जय हनुमान जय हनुमान जय हनुमान,
दो अपनी शरण मे ठौर प्रभू, हमे चहिए ना कुछ और प्रभू,
तुम अति प्यारे हो राम सिया के, भक्तन के सिर मौर प्रभू,
राम सिया के भक्त महान जय बजरंगी जय हनुमान…….

सब कष्ट रहित हो जाता है वो तुम जिसको अपनाते हो,
सब सुख वो पा जाता है तुम जिसको गले लगाते हो,
हम मंद-बुद्धि बल-हीन हमारा, तुम बिन कोई न और प्रभू,
तुम अति प्यारे हो राम सिया के, भक्तन के सिर मौर प्रभू……….

जब जब हम असहाय हुए तब तब तुम्हीं सहाय हुए,
कृपा मेघ बन हम सब पर हो बजरंगी तुम छाए हुए,
जोर जोर मन तुम्हें पुकारे जब दुःख घेरे घनघोर प्रभू,
तुम अति प्यारे हो राम सिया के, भक्तन के सिर मौर प्रभू……

दुष्टन सहित जराई लंका, क्षण में खबर सिया की लाये,
लाय सजीवनि मलयागिरि से तुम लक्ष्मण के प्राण बचाए,
कष्ट कोई ना हमको घेरे, तुम देखो कर के गौर प्रभू,
तुम अति प्यारे हो राम सिया के, भक्तन के सिर मौर प्रभू….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह