श्री बाला जी के चरणों में

श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान,
संकट संताप सभी मिटे,
हुआ सदा उसका कल्याण,
वीर महावीर बजरंगी के,
बसे ह्रदय सिया राम,
बिगड़ी सदा बनाने वाले,
जय जय पवन सुत हनुमान,
श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान…..

निर्धन को धनवान बनाते,
और निर्बल को बलवान,
बिन मांगे उसको दे देते,
लगाता चरणों में जो ध्यान,
श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान…..

नैया उसकी पार लगाते,
पतवार लेते जिसकी थाम,
लेने शरण जो चरणों में आता,
उसे तो मिल जाते चारों धाम,
श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान…..

राजीव आस यही मेरे मन की,
सदा जपता रहूं हनुमान,
हो रहूं दीवाना सदा उनका,
जब तक घट में जान,
श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान….

अंत काल जब आए,
और छूटे तन से प्राण,
चरण शरण में मिले ठिकाना,
वही मेरा स्वर्ग सा धाम,
श्री बालाजी के चरणों में,
लिया रहना जिसने ठान…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह