ये अटल भरोसा प्यारे

ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा….

एक अटल भरोसा ही था, सीता को प्रभु भक्ति पर,
और प्रभु को भी था भरोसा, श्री हनुमत की शक्ति पर,
चाहे लाख बड़ा हो सागर, ये लांघ जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा……….

प्रभु नाम का सुमिरन ही तो, विभीषण करता आया,
उस सुमिरन के बल पर ही, हनुमान को सम्मुख पाया,
हर सच्चे भक्त का प्रभु से, ये मिलन कराएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा……….

‘योगी’ सुमिरन की युक्ति, तेरा प्रभु से योग कराए,
खुद रामायण भी भक्तो, हरि नाम महत्व बताए,
इस पावन नाम सहारे, भव पार जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर, हनुमान आएगा……….

ये अटल भरोसा प्यारे खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर हनुमान आएगा……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह