हम खाटूवाले श्याम धणी से प्यार करते हैं

हम है श्याम दीवाने ये ऐलान करते हैं,
हम खाटूवाले श्याम धणी से प्यार करते हैं…..

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पे बाबा साथ निभाते हैं,
जिसने शीश झुकाया दर पे झोली भरके जाते हैं,
खाटू वाले दुखियों का उद्धार करते हैं,
हम खाटूवाले श्याम धणी से प्यार करते हैं……

सुन्दर मुखड़ा चाँद का टुकड़ा बाबा श्याम हमारा है,
श्याम शरण में देख ले आके आता अजब नज़ारा है,
बाबा भी अपने भक्तों से प्यार करते हैं,
हम खाटूवाले श्याम धणी से प्यार करते हैं…..

उसकी हार कभी ना होती श्याम का जो गुणगान करे,
मोरछड़ी का लेलो झाड़ा पल भर में आराम करे,
पस्सी केसरी बाबा का गुणगान करते हैं,
हम खाटूवाले श्याम धणी से प्यार करते हैं…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह