बाबा श्याम से मिलने तू चल खाटू

सच्चे मन से नाम श्याम का बोले जा तू,
बाबा ऐसी महर करेंगे, तेरे बिगड़े काम बनेंगे,
यही कहेगा तू……
चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू…..

मेरे जब हालात बुरे थे कोई मेरे साथ ना आया,
रिश्ते नाते यार पुराने सबने ही मुझको ठुकराया,
जिस दिन से मैं खाटू आया, बाबा ने मुझको अपनाया,
अब मैं यही कहूं………
चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू……

सारी दुनिया से जो हारे, उनको देता श्याम सहारे,
आया जो भी श्याम द्वारे हो गए उनके वारे न्यारे,
हारे का है श्याम सहारा, सारे भक्तों का है प्यारा,
मैं तो यही कहूं………….
चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू……

खाटू ऐसा धाम निराला जाए कोई किस्मत वाला,
सोये भाग जगा दे बाबा, खुल जाये तक़दीर का ताला,
खाटू का तू टिकट कटा ले तू भी किस्मत को आज़मा ले,
चिंता ना कर तू……….
चल खाटू, चल खाटू, चल खाटू तू चल खाटू……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह