जो श्याम शरण में जायेगा

उसकी नैया कभी डूबे नहीं,
जो श्याम शरण में जायेगा,
ॐ श्री श्याम देवाये नमः
ॐ श्री श्याम देवाये नमः
ॐ श्री श्याम देवाये नमः
ॐ श्री श्याम देवाये नमः

क्यों दर दर भटके तू बन्देया,
एक बार श्याम के दर पे जा,
तेरे सारे दुःख हर लेगा वो,
एक बार भरोसा करके जा,
तेरी आँख के एक एक आंसू को,
फिर श्याम पोंछने आएगा,
उसकी नैया कभी डूबे नहीं,
जो श्याम शरण में जायेगा,
ॐ श्री श्याम देवाये नमः…….

वो कलयुग का अवतारी है,
उसे पूजे दुनिया सारी है,
वो साथ निभाता है सबका,
वो बाबा शीश का दानी है,
जो हार के उसको याद करे,
वो लीले चढ़ कर आएगा,
उसकी नैया कभी डूबे नहीं,
जो श्याम शरण में जायेगा,
ॐ श्री श्याम देवाये नमः…….

तेरी आस जो टूट ना पायेगी,
हर मुश्किल हल हो जायेगी,
क्यों फिकर करे फिर जीवन की,
कोई आंच ना छूने पाएगी,
तू जीवन के हर कदम कदम पर,
श्याम आसरा पायेगा,
उसकी नैया कभी डूबे नहीं,
जो श्याम शरण में जायेगा,
ॐ श्री श्याम देवाये नमः…….

तू चल उठ कदम बढ़ा तो सही,
तू हिम्मत तो दिखला तो सही,
खुद श्याम धणी फिर आएगा,
अपने मन को समझा तो सही,
तेरे श्याम धणी तेरा हाथ पकड़,
खुद खाटू तक ले जायेगा,
उसकी नैया कभी डूबे नहीं,
जो श्याम शरण में जायेगा,
ॐ श्री श्याम देवाये नमः…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह