श्याम के दरबार से झोली भर कर जायेंगे

दर्शन करने आए,
दर्शन करके जाएंगे,
श्याम के दरबार से,
झोली भर कर जायेंगे…..

बहुत दिनों से थी अभिलासा,
श्याम का दर्शन पाने की,
आज हुई है पूरी आशा,
श्याम से नैन मिलाने की,
आंखो आंखो में बाते,
कुछ करके जाएंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
दर्शन करने आए,
दर्शन करके जाएंगे…..

फ़िकर तुम्हे है हम बच्चो की,
जो दोगे ले लेंगे हम,
जिस रस्ते की राह दिखाओ,
इस रस्ते चल देंगे हम,
चलते चलते तेरी,
जय जयकार लगाएंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
दर्शन करने आए,
दर्शन करके जाएंगे…..

जब जब तेरी याद सताए,
आकर दर्शन दे देना,
हर ग्यारस पर हमको बाबा,
खाटु धाम बुला लेना,
तेरी नगरी में आकर,
हम मौज उड़ाएंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
दर्शन करने आए,
दर्शन करके जाएंगे…..

श्याम तेरा परिवार बड़ा है,
तुझ पर सबका डेरा है,
(बिन्नू) कहता धन्य धन्य प्रभु,
बहुत बड़ा दिल तेरा है,
दूजा कोई और न जग में,
तुझसा पाएंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
श्याम के दरबार,
से झोली भर कर जायेंगे,
दर्शन करने आए,
दर्शन करके जाएंगे…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह