कलयुग के अवतार

बैरी जग से बाबा बचाओ ,तुम हारे के सहारे ,
तुम बिन श्यामा किसे पुकारे ,जग के तुम रखवारे।

ओ सांवरे कलयुग के अवतार ,ओ खाटू वाले नीले घोड़े वाले ,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2

  1. संग दुखों ने आकर घेरा मुश्किल आगे खड़ी है,
    राह दिखा दो मेरी नैया डगमग डोल रही है ,
    अब तो आ जाओ जग के पालनहार,
    ओ खाटू वाले नीले घोड़े वाले,
    दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2
  2. नामुमकिन को मुमकिन कर दे,लखदातार कहाए,
    मोरछड़ी जिस पर ये फिरा दे,वो तो मौज उड़ाए ,
    हो तेरे रुतबे को मेरा सलाम ,
    ओ खाटू वाले, नीले घोड़े वाले
    दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2

ओ सांवरे कलयुग के अवतार ,
ओ खाटू वाले , नीले घोड़े वाले ,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2

  1. कौन सा भजन सुनाऊं तुझे, तू प्रसन्न हो जाए,
    काल भी अपना रस्ता बदले,
    जब तू सामने आए , श्याम जब तू सामने आए,
    उमापति लक्ष्मीपति सीतापति श्री राम ,
    लज्जा सबकी राखियो खाटू के बाबा श्याम।
    खाटू के बाबा श्याम,
    खाटू के बाबा श्याम।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह