खाटू वाले शीश के दानी

खाटू वाले शीश के दानी

खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,
श्याम सांवरियां हमने अपनी तेरे नाम लिखी जिंदगानी,
खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,

हारे का तू सदा सहारा मुझको तेरा सहारा है ,
तेरे जैसा और न दूजा तू तो सब से न्यारा है,
तुझसे वीर नहीं लसाहनी देख हुई सब को हैरानी,
श्याम सांवरियां हमने अपनी तेरे नाम लिखी जिंदगानी,
खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,

तीन वान के धारी कहता तुझको सभी जमाना है,
चक्र खा गए चक्रधारी वान का देख निशाना है,
जिस पल वान चला तूफानी तेरी शक्ति कृष्ण ने मानी,
श्याम सांवरियां हमने अपनी तेरे नाम लिखी जिंदगानी,
खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,

शीश काट के दान में दिया तुझसे बड़ा ना दानी है,
दानी वीर कहलाये जग में कहते ज्ञानी ज्ञानी है,
तेरी लीला जिस ने जानी हुआ ख़ुशी से पानी पानी,
श्याम सांवरियां हमने अपनी तेरे नाम लिखी जिंदगानी,
खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,

तेरी सूरत पे ये वारि बार बार बलिहारी है,
लीला वाले श्याम धनि की महिमा सब से न्यारी है,
सब की मन की तूने जानी राजा अमर हो गई कहानी,
श्याम सांवरियां हमने अपनी तेरे नाम लिखी जिंदगानी,
खाटू वाले शीश के दानी मैं तो तेरी हुई दीवानी,

Author: Shyam Sakhi Gori Sakshi

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह