मेरी मां ने मुझको खाटू का रास्ता दिखाया है

फिलहाल जन्म में मैंने इतना कर्म कमाया है,
मेरी मां ने मुझको खाटू का रास्ता दिखाया है…….

चंदन है यहां की माटी अमृत है यहां का नीर,
यह दोनों मुझे मिले हैं मेरी बहुत बड़ी तकदीर,
मुख देख मेरे बाबा का, चंदा भी शरमाया है,
मेरी मां ने मुझको………

खाटू में मुझको बाबा घर जैसा प्यार मिले,
तेरे चरणों की फुलवारी में मेरा परिवार खिले,
मुझ जैसे नालायक को, लायक बनाया है,
मेरी मां ने मुझको………

जब तक मेरी सांस चलेगी करता रहूं गुणगान,
तुमसे ही इज्जत मेरी तुमसे मेरी पहचान,
मेरे भजनों का सागर, तुमसे गहराया है,
मेरी मां ने मुझको………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह