कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे

आया हार कर के बाबा दर मैं तुम्हारे,
बाबा दर मैं तुम्हारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के………..

सुनता हूँ देवों में है तू देव निराला,
जो भी शरण में आये किस्मत का खुलता ताला,
कर दो दया की दृष्टि बाबा बालक हम हैं तिहारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के………..

नैना मिला के बाबा नैनो से जादू करते,
शब्दों की ना ज़रूरत नैनो से दिल की पढ़ते,
लगता है अब तो बाबा संकट हरेंगे सारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के………..

अब तो शरण तुम्हारी मैं उम्र भर रहूँगा,
चरणों की तेरे सेवा दिन रात मैं करूँगा,
नैया भंवर में मेरी कर दो इसे किनारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के………..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह