सांसो का बना के हार

सांसो का बना के हार

दोहा – जीवन की हर साँस में,
लिख दे श्याम प्रभु का नाम,
भावों भरी सांसो की माला,
स्वीकार करेंगे श्याम ||

सांसो का बना के हार,
बाबा को चढ़ा दे,
भावों का पिरो के हार,
बाबा को चढ़ा दे || ||

सांसो का ठिकाना क्या है,
धोखा दे जाएगी,
इक पल आएगी,
दूजे पल रुक जाएगी,
तेरी साँसों का उपहार,
बाबा को चढ़ा दे,
साँसो का बना के हार,
बाबा को चढ़ा दे || ||

जिसने ये बख़्शी सांसे,
उसके ही नाम कर,
परलोक का भी प्यारे,
थोड़ा इंतजाम कर,
हो जायेगा भव पार,
बाबा को चढ़ा दे,
साँसो का बना के हार,
बाबा को चढ़ा दे || ||

किसने गिनी है सांसे,
कितनी ये आएगी,
एक सांस बन्दे तुझको,
श्याम से मिलाएगी,
ऐ हर्ष तेरे उद्गार,
बाबा को चढ़ा दे,
सांसो का बना के हार,
बाबा को चढ़ा दे || ||

सांसो का बना के हार,
बाबा को चढ़ा दे,
भावों का पिरो के हार,
बाबा को चढ़ा दे || ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह