तेरा द्वार है कितना प्यारा

तेरा द्वार है कितना प्यारा, मन नहीं भरता देख नजारा
तेरे दर्श की लगन में, हमें आना पड़ेगा खाटू में दोबारा ।
तेरा द्वार है कितना प्यारा………

जैसा तेरा नाम है, वैसा ही तेरा धाम-2
जो भी आता है यहाँ, उसके हों सब काम-2
नाम उसी का, जीवन है जो, तेरे दर पे गुजारा
हमें आना पड़ेगा खाटू में दोबारा, तेरा द्वार है ……

जब ग्यारस की रात को, होता तेरा शृंगार-2
चाँद भी फीका सा लगे, चमके रूप अपार-2
बढ़ती जाए, ये बैचैनी, जितना करूँ नज़ारा
हमें आना पड़ेगा खाटू में दोबारा, तेरा द्वार है ……

श्याम कुंड की क्या कहें, ऐसी निर्मल धार-2
जन्नत से भी सुन्दर है, तेरा तोरण द्वार-2
चौक कबूतर, कढ़ी कचौड़ी, देखा “पाल” नज़ारा
हमें आना पड़ेगा खाटू में दोबारा, तेरा द्वार है ……

Author: विशाल मित्तल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह