थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे

थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे,
हारकर दरबार तेरे आया हूँ,
जीत जाऊंगा तेरी जो हो कृपा,
मन में ये विश्वास लेकर आया हूँ,
थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे,
हार कर दरबार तेरे आया हूँ……

बदलती रंग ये दुनिया,
प्रार्थी हूँ नसीहत का,
बदलती रंग ये दुनिया,
प्रार्थी हूँ नसीहत का,
समझ ना पा रहा हूँ मैं,
दिखावा क्या हक़ीकत क्या,
हर कदम दी ठोकरे संसार ने,
गम लिए सौगात तेरे आया हूँ,
जीत जाऊंगा तेरी जो हो कृपा,
मन में ये विश्वास लेकर आया हूँ,
थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे,
हार कर दरबार तेरे आया हूँ……

अगर तुम ना सुनोगे तो,
बता किस दर पे जाऊंगा,
अगर तुम ना सुनोगे तो,
बता किस दर पे जाऊंगा,
भरोसा जो यहाँ टूटा तो,
मैं भी टूट जाऊंगा,
गम के हाथों से हुआ बीमार मैं,
वैध तू उपचार को मैं आया हूँ,
जीत जाऊंगा तेरी जो हो कृपा,
मन में ये विश्वास लेकर आया हूँ,
थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे,
हार कर दरबार तेरे आया हूँ…….

दयानिधि नाम है तेरा,
दया याचक हूँ मैं बाबा,
दयानिधि नाम है तेरा,
दया याचक हूँ मैं बाबा,
सताए उलझने मुझको,
मेरा रक्षक है तू बाबा,
सौंपने पतवार गोलू श्याम को,
डूबती नैया लिए मैं आया हूँ,
जीत जाऊंगा तेरी जो हो कृपा,
मन में ये विश्वास लेकर आया हूँ,
थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे,
हार कर दरबार तेरे आया हूँ…….

थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे,
हारकर दरबार तेरे आया हूँ,
जीत जाऊंगा तेरी जो हो कृपा,
मन में ये विश्वास लेकर आया हूँ,
थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे,
हार कर दरबार तेरे आया हूँ……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह