हार गया मैं इस दुनिया से

हार गया मैं इस दुनिया से,
अब तो बाबा गले लगा ले,
मैं चलते चलते अब थकने लगा हूँ,
मैं चलते चलते अब थकने लगा हूँ,
बांह पकड़ के मुझे चला ले,
हार गया मैं इस दुनियाँ से,
अब तो बाबा गले लगा ले…….

जग वालों ने बड़ा सताया,
श्याम तुम्हारी शरण में आया,
यार बहुत थे दिलदार बहुत थे,
तुम जैसा ना दूजा पाया,
रोते रोते हंसने लगा है,
हँसते हँसते गले लगा ले,
हार गया मैं इस दुनियाँ से,
अब तो बाबा गले लगा ले…….

दुनिया को मैं दीखता अकेला,
पर मेरे साथ है तेरा साया,
जिन पर तेरी कृपा हुई है,
वो ही समझे तेरी माया,
जग माया झूठी सारी,
जग माया से मुझे बचा ले,
हार गया मैं इस दुनियाँ से,
अब तो बाबा गले लगा ले…….

घर से चला मैं तेरे भरोसे,
संग लेकर परिवार सांवरे,
मेरे घर का बच्चा बच्चा,
करता है तुझे प्यार सांवरे,
मैं निर्धन हूँ मुरली वाले,
इस निर्धन से प्यार निभा ले,
हार गया मैं इस दुनियाँ से,
अब तो बाबा गले लगा ले……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह