बाँधी तुम संग प्रीत की डोर

छवि देख हुई मैं भाव विभोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर…..

नयनाभिराम तुम्हारी सूरत,
दिल में बस गई प्यारी मूरत,
प्रियतम तुम मेरे चित्त चोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर…..

सुख सपनों में खो मैं जाऊँ,
आँखें खोलूँ तो तुमको ही पाऊँ,
अल्हड़ शाम तुम ही मेरी भोर ,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर……

मोहनी छवि तुम्हारी मनभावन,
तुम हो मेरी प्रीत का सावन,
देख तुम्हें नाचे मन का मोर ,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर…..

तुम बिन मैं क्या क्या मेरी हस्ती,
मेरी दुनिया तुम्हारे नैनों में बस्ती,
खिंची चली आई तुम्हारी ओर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
बाँधी तुम संग प्रीत की डोर,
छवि देख हुई मैं भाव विभोर….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह