बस इतनी तमन्ना है

बस इतनी तमन्ना है

बस इतनी तमन्ना है, बस इतनी तमन्ना है,
श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

सर मुकुट सुहाना हो, माथे तिलक निराला हो,
गल मोतियन माला हो, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

कानो में हो बाली, लटके लट घुंघराली,
तेरे अधर पे मुरली हो, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

बाजू बंद बाहों पे, पैजनियाँ पाओं में,
होठों पे हसी कुछ हो, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

दिन हो अँधेरा हो, चाहे शाम सवेरा हो,
सोऊँ तो सपनो में, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

चाहे घर हो नंदलाला, कीर्तन हो गोपाला,
हर जग के नज़ारे में, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

कहता है कमल ए कृष्ण, सौगात मुझे यह दे,
जिस और नज़र फेरूँ, श्याम तुम्हे देखूं, घनश्याम तुम्हे देखूं !!

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह