चोरी चोरी माखन खाइ गयो

चोरी चोरी माखन खाइ गयो

चोरी चोरी माखन खाइ गयो रे वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा के नाम तेरा क्या है,
कृष्णा कन्हैया बताई गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा के गाँव तेरा क्या है,
गोकुल मथुरा बताए गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा माँ बाप तेरा कौन है,
नन्द यशोदा बताए गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा के खाना तेरा क्या है,
माखन मिश्री बताए गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा श्रृंगार तेरा क्या है,
मोतियन की माला बताए गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा के काम तेरा क्या है,
गैया चराना बताई गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

मैंने उसे पूछा के प्यारी तेरी कौन है,
राधा रानी जी बताई गयो रे, वो तो छोरो ग्वाल को !

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह