भर दे झोली मेरी भी शेरावाली,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली,
बनादे बिगड़ी मेरी भी मेहरो वाली,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली…..

मै मुक्कदर का मारा हु माता,
अपने चरणों से मुझको लगा लो,
दरबदर मै भटकने लगा हु,
दम निकल जायेगा माँ बचालो,
दम निकल जायेगा माँ बचालो,
करदे मुखड़े पे मेरे भी लाली,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली……

मुझको मिलते है हर मोड़ पे माँ,
दिल तोड़ने वाले इस जहाँ में,
टुटके मै बिखर सा गया हु,
आ गया हु कहा से कहा मै,
करदे कृपा हे माँ शेरोवाली,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली……

ब्रम्हा विष्णु महादेव हारे तो,
महिषासुर को मिटाती हो मैया,
शहस्त्र बाहू बढे जब भी पापी,
दुर्गे काली हो जाती हो मैया,
कष्ट मेरे भी माँ हरने वाली,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह