जब से दाता मैंने तेरा नाम लिया है

जब से दाता मैंने तेरा नाम लिया है,
धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है…..

जिन्दगी में मैंने बड़े दुःख उठाये है,
अब आप की शरण में प्रभु हम आये है,
मिट गयी तकलीफ अब आराम हुआ है,
धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है……

तेरे बिना दाता मेरा कोई नहीं है,
तेरे दर बिना अब कोई ठौर नहीं है,
मेरी हर खुशी का इंतजाम हुआ है,
धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है…..

कौन करे प्रभु कोई किसी के लिए,
जितना तूने कर दिया मेरे लिए,
मिट गई तकलीफ अब आराम हुआ है,
धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है……

यह तो सच्चा सौदा है मेरे श्याम का,
सारे जग से ऊंचा दर मेरे श्याम का,
मैंने भी तो श्याम तेरा नाम लिया है,
धीरे धीरे मेरा हर काम हुआ है…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह