मेरे अंगना में इक बार आ सांवरिया नंद नंदना

सांवरिया नंद नंदना

मेरे अंगना में इक बार आ, सांवरिया नंद नंदना।
मोहे कृष्णा दरस दिखा, सांवरिया नंद नंदना।।

कारी कमरिया ला दूंगी मैं।
मोर मुकट मंगवा दूंगी मैं।
पीला पटका दूंगी रंगवा।
सांवरिया…..

ला दूंगी हरे बांस की पोरी।
ला दूंगी नुपुर की जोड़ी।।
मेरे अंगना में (ठुमका) रास रचा।
सांवरिया…..

मेरे घर कोई कमी नहीं है।
माखन मिशरी दूध दही है।
पेड़े बरफी दूंगी मंगवा।
सांवरिया…..

राधा को संग लेते आनां।
मैं नाचूं तुम मुरली बजाना।।
मेरा मन ‘‘मधुप’’ दे रिझा।
सांवरिया….. ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह