मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया

मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया

मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया,
छलिया का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया !!


झोली कंधे धरी इसमें चूड़ी भरी,
गलियों में शोर मचाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!


राधा ने सुनी ललिता से कही,
मोहन को तुरत बुलाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!


चूड़ी लाल नहीं पहनु चूड़ी हरी नहीं पहनु,
मुझे श्याम रंग है भाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!


राधा पहनन लगी श्याम पहनने लगे,
राधा ने हाथ बढाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!


राधा कहने लगी तुम हो छलिया बड़े,
धीरे से हाथ दबाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!


मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया,
छलिया का भेष बनाया श्याम चूड़ी-बेचने आया !!

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह