तेरी दीवानी राधा रानी

तेरी दीवानी राधा रानी कबसे निहारे थोर,
जब देखो जाए कान्हा जी सौतन बंसुरिया की ओर……..

सारा सारा दिन तू तो अधरों को ऐसे चुमती रहती बंसुरिया,
लिपट कमरिया से कान्हा के ऐसे घूमती रहती बंसुरिया,
लाज नहीं आती क्या तुझको सुन ओह बनवारिया,
तू मेरी सौतन बाँसुरिया, मेरी बैरन बाँसुरिया……..

तूने मेरे मोहन पे कैसा जादू डाला,
मेरा कन्हैया बन गया देखो मुरली वाला,
एक तेरे कारण दूर हुआ है मुझसे सांवरिया,
तू मेरी सौतन बाँसुरिया, मेरी बैरन बाँसुरिया………

सुन ओह मेरी प्यारी राधा, क्यूँ इतना घबराती है,
मेरी तो हर एक सांस तेरा ही बस गीत सुनाती है,
अधरों पे बेशक है पर दिल में मेरी तू गुजरिया,
नहीं है सौतन बंसुरिया, न है बैरन बंसुरिया…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह