तुमको आना पड़ेगा हरि

तर्ज – जिंदगी की ना टूटे लड़ी

मेरी नैया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
आज विपदा क्यों आन पड़ी,
आज विपदा क्यों आन पड़ी,
मुझे आके सम्भालो हरि,
मेरी नईया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि…..

तेरे होते ये क्या हो रहा,
नैया डूबेगी अब लग रहा,
मुझको ऐसा क्यों लगता है श्याम,
मेरी अर्जी ना तू सुन रहा,
अब जरुरत है आन पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नईया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि……

मैंने तुझको था साथी चुना,
अब ढूँढू मैं किसको बता,
तूने हरपल सहारा दिया,
क्या गलती मेरी तू बता,
मेरी पकड़ो कलाई अभी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नईया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि…..

तेरे होते ना चिंता मुझे,
सोच के था मैं आगे बढ़ा,
गर डूबा भवर में प्रभु,
पंकज पूछेगा तुमसे सदा,
लाज जाएगी तेरी हरि,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नईया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि…..

मेरी नैया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
आज विपदा क्यों आन पड़ी,
आज विपदा क्यों आन पड़ी,
मुझे आके सम्भालो हरि,
मेरी नईया भंवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह