अगर मां ना होती

जमाने में ममता की कीमत न होती,
अगर मां न होती अगर मां न होती,
बच्चों के जीवन में खुशियां न होती,
अगर मां न होती अगर मां न होती….

दुनियां में ममता की पहचान मां है,
मां से ही पैदा ये सारा जहां है,
मानव के जीवन की जलती न ज्योति,
अगर मां न होती अगर मां न होती……

नौ मास अपने उदर में छुपाया,
लगाकर कलेजे से दूध पिलाया,
सुखे में सुलाकर खुद,सूखे में सोती,
अगर मां न होती अगर मां न होती…..

गमे हाल दिल का कहे हम तो मां से,
करेंगे न शिकवा कभी झूठे जहां से,
बच्चो के दिल में मां की धड़कन न होती,
अगर मां न होती अगर मां न होती,
जमाने में ममता की कीमत न होती,
अगर मां न होती अगर मां न होती……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह