हे मां मुझको ऐसा घर दे, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो,
हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ,
जय जय माँ, जय जय माँ…..

इक कमरा जिसमे तुम्हारा आसन माता सजा रहे,
हर पल हर छिन भक्तो का वहां आना जान लगा रहे,
छोटे बड़े का माँ उस घर में एक सामान ही आदर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो
जय मां जय जय मां जय मां,
हे माँ मुझको ऐसा घर दे……

इस घर से कोई भी खाली कभी सवाली जाए ना,
चैन ना पाऊं तब तक दाती जब तक चैन वो पाए ना,
मुझको दो वरदान दया का, तुम तो दया का सागर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो,
हे मां हे मां हे मां हे मां,
हे माँ मुझको ऐसा घर दे……

हर प्राणी मां उस घर का तेरी महिमा गाता रहे,
तू रखे जिस हाल में मईया तेरा शुक्र मनाता रहे,
कभी न हिम्मत हारे मैया चाहे समय भयंकर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी तुम मंदिर के अंदर हो,
हे मां हे मां हे मां हे मां,
हे माँ मुझको ऐसा घर दे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह