अयोध्या राम की है
वहाँ राम विराजेंगे।
हम भगवाधारी है
बस राम ही गायेंगे।।
मेरे राम के स्वागत मे
अयोध्या को सजायेंगे…

पलके भी बिछा दी है
बड़ी राह निहारी है…
रघुवर चले आओ
मेरे राम चले आओ
फूल राहों मे बिछायेंगे…
मेरे राम के स्वागत मे
अयोध्या को सजायेंगे…

सियावर गद्दी तुम्हारी है
अयोध्या भी तुम्हारी है..
मेरे राम तिलक करदूँ
रघुवर मे तिलक करदूँ
दिन त्रेता युग के आयेंगे
मेरे राम के स्वागत मे
अयोध्या को सजायेंगे…

दिन हर्ष का आया है
बड़े भाग्य से पाया है…
परमहंस पे कृपा तेरी
बटोही पे कृपा तेरी
बैकुंठ को पायेंगे
मेरे राम के स्वागत मे
अयोध्या को सजायेंगे…

Author: निशान्त झा "बटोही"

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह