करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन

करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन

भव के सागर से तुझको वही पार करेगा,
एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,
करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन,
मन राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन…

है दो अक्षर का नाम ये पर नाम बड़ा अनमोल,
इन दो अक्षर को अपने मुख से शाम सुबह तू बोल,
सब कष्ट हरेगा तेरे उपकार करेगा,
एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,
करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन…

जिसने भी किया है सच्चे मन से राम नाम का जाप,
ये राम नाम का जाप मिटाता उसका सब संताप,
अपने जीवन में इसको जो आधार करेगा,
एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,
करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन…

जब तक तन में साँस है करो राम नाम गुणगान,
प्रभु राम का नाम ही तेरा करेगा इस जग में कल्याण,
जीवन में खुशियों की तेरे भंडार भरेगा,
एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,
करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन…

जाने कितनो को इसने भव से पार उतारा है,
तुझको भी पार लगा देगे ये सब का सहारा है,
तेरे मन की सारी ही ये पुकार सुनेगा,
एक राम का नाम ही तेरा बस उद्धार करेगा,
करो राम का सुमिरन प्रभु राम का सुमिरन…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह