झुक गए सारे बड़े बड़े श्री राम लला की शान में,
लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में।

राम लला के राजतिलक से खिली अयोध्या सारी है,
राम तुम्हारे दर्शन को बैचेन ये दुनिया सारी है
सजी अयोध्या गली गली श्री राम के सम्मान में,
लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में

इस भगवा से खुशबू आए राम तुम्हारे भक्ति की,
इस भगवा में यादें है हनुमान तुम्हारी शक्ति की,
हर दर से लेकर हर घर तक चर्चा यही जहां में,
लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में

रुका हुआ था जो बरसों से आज वो पूरा काज हुआ,
हार गए है पापी सारे राम आपका राज हुआ,
हिंदू राष्ट्र अब मांग रहा हैं आपसे वरदान में,
लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में

झुक गए सारे बड़े बड़े श्री राम लला की शान में,
लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह