मुझको ये भरोसा है,
मेरा भरोसा ना टूटेगा….

स्वर्ग सा सुख मुझको,
मिला है माँ तेरे पाँव तले,
दुखों की धूँप से बचा हूँ मैं,
आकर तेरे आँचल की छाँव तले,
ममता भरा तेरा दामन,
मेरे हाथ से ना छूटेगा,
मुझको ये भरोसा है,
मेरा भरोसा ना टूटेगा…..

नाता तुझसे मेरा,
माँ सब नातों से न्यारा है,
दोनो जहां में ये रिश्ता,
सब रिश्तों से प्यारा है,
बंधन जो बंधा तुझसे,
वो बंधन ना टूटेगा,
मुझको ये भरोसा है,
मेरा भरोसा ना टूटेगा……..

तुझसे आस ना करूँ,
तो माँ और करूँ किससे,
तेरा प्यार आया है,
बड़े कर्मों से मेरे हिस्से,
ना कभी कम होगा,
ना कभी मुझसे रूठेगा,
मुझको ये भरोसा है,
मेरा भरोसा ना टूटेगा……..

जुड़ें रहें हाथ मेरे,
राजीव झुका तेरे दर पे रहे,
दुआओं भरे हाथ तेरे,
माँ सदा मेरे सर पे रहे,
तेरे चरणों की पनाह से,
कोई मेरा आसन ना लूटेगा,
मुझको ये भरोसा है,
मेरा भरोसा ना टूटेगा……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह