चलो अयोध्या बन गया मंदिर, राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, भगवे की शान के दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, अयोध्या की और दोड़ेगा
मेरे राम जी हर एक बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।।

सालासर से आये देखो, हनुमान भी अयोध्या में,
हाथों में कड़ताल लिए है, झूम झूम ये कहते हैं,
इस दुनिया में राम का नाम ही, किस्मत के ताले खोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।

खाटू नगर से श्याम पधारे, राम के दर्शन पाने को,
कलयुग में बजता है डंका, हार पे जीत दिलाने को,
राजतिलक मेरे प्रभु राम का, इस कलयुग में होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।

राजतिलक में महाकाल भी, उज्जैनी से आए है,
संग में लाए गौरा मैया, भूत प्रेत भी लाए है,
राम नाम का अलख जगेगा, तांडव शिव का होवेगा,
मेरे राम जी का बच्चा बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।

चलो अयोध्या बन गया मंदिर, राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, जय सियाराम बोलेगा।
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, भगवे की शान के दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा, अयोध्या की और दोड़ेगा
मेरे राम जी हर एक बच्चा, जय जय सियाराम बोलेगा।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह