मेरे राघव जी उतरेंगे पार हो

मेरे राघव जी उतरेंगे पार हो

मेरे राघव जी उतरेंगे पार हो,
गंगा मैंया धीरे बहो ।
धीरे बहो धीरे बहो हौले बहो,
गंगा मैंया धीरे बहो ।।

मेंरे प्रभू जी उतरेंगे पार हो,
गंगा मैंया धीरे बहो ।
आज सफल हुये नयन हमारे,
प्रभू जी विराजे हैं नाव हमारे ।।

ये तो जग के पालनहार,
गंगा मैंया धीरे बहो ।
मेंरे प्रभू जी उतरेंगे पार हो,
गंगा मैंया धीरे बहो ।।

भव सरिता के खेवनहारे ।
आज हमारे नाव पधारे ।।

ये तो दशरथ राजकुमार,
गंगा मैंया धीरे बहो ।
मेंरे राघव जी उतरेंगे पार हो,
गंगा मैंया धीरे बहो ।।

सीता लखन ,प्रभू पार उतारो ।
बिगड़ी जनम आगे की सुधारो ।।

ये तो रघुबर प्राणाधार ,
गंगा मैंया धीरे बहो ।
मेंरे राघव जी उतरेंगे पार हो ,
गंगा मैंया धीरे बहो ।।

केवट उतरी दंडबत कीना,
प्रभू उतराई मणि मुद्रिका दीना ।
कहें कृपालु लेलो उतराई,
केवट चरण पकड़ अकुलाई ।।

अब कछु नाथ न चाहिये मोरे,
दीन दयालु अनुग्रह तोरे ।
फिरती बार मैं जो कछु पावा ,
समझ प्रसाद मैं सिर धरि पावा।।

मेंरे राघव जी उतरेंगे पार हो ।
गंगा मैंया धीरे बहो ।।

Author: रिया सिंह जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह