मेरी बहना स्वर्ग से आयो है विमान,
बुलावो आयो राम को….

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बेटा आऊ समझाएं,
मेरे बेटा मिल जुलकर करियो हिस्सा बांट,
बुलावो आयो राम को…..

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बहुओं को आऊ समझाएं,
मेरी बहुओं मिल जुलकर करियो अपनों काम,
बुलावो आयो राम को….

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो बेटी को आऊं समझाए,
मेरी बेटी दोनों कुलों की रखना लाज,
बुलावो आयो राम को…..

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो पोते को आउ समझाएं,
मेरे पोते अपने बाबा को रखयों ध्यान,
बुलावो आयो राम को…..

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो स्वामी को आऊ समझाएं,
मेरे स्वामी मोतियन भरो मेरी मांग,
बुलावो आयो राम को…..

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो सखियों को आऊ समझाए,
मेरी सखियों सत्संग में रखना मेरा ध्यान,
बुलावो आयो राम को…..

जरा प्रभुजी ठाड़े रहियो गुरुवर करियाहूं बात,
मेरे सतगुरु कस के पकड़ना मेरा हाथ,
बुलावो आयो राम को……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह