मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,
राम आएंगे आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे….

राम आएंगे तो,
अंगना सजाऊँगी,
दिप जला के,
दिवाली में मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे….

राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे….

मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे….

मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह