मुझे कौन जानता था, तेरी बंदगी से पहले ।
मैं बुझा हुआ दिया था, तेरी बंदगी से पहले ॥

मैं तो खाख था जरा सी, मेरी और क्या थी हस्ती,
मैं थपेड़े खा रहा था, तूफ़ान में जैसे कश्ती,
दर दर भटक रहा था, तेरी बंदगी से पहले ॥

मुझे कौन जानता था, तेरी बंदगी से पहले ।
मैं बुझा हुआ दिया था, तेरी बंदगी से पहले ॥

मैं था इस तरह जहां में, जैसे खाली सीप होती,
मेरी बढ़ गई है कीमत, तूने भर दिए है मोती,
मेरा कौन आसरा था, तेरी बंदगी से पहले ॥

मुझे कौन जानता था, तेरी बंदगी से पहले ।
मैं बुझा हुआ दिया था, तेरी बंदगी से पहले ॥

है जहां में मेरे लाखो, पर तेरे जैसा कौन होगा,
जैसा तू बन्दा परवर, भला एसा कौन होगा,
मैं तुझे ही ढूंडता हूँ, तेरी बंदगी से पहले ॥

मुझे कौन जानता था, तेरी बंदगी से पहले ।
मैं बुझा हुआ दिया था, तेरी बंदगी से पहले ॥

तू जो मेहरबान हुआ है, तो जहां भी मेहरबान है,
ये ज़मीन मेहरबान है, आसमान भी मेहरबान है,
ना ये गीत ये बला था, तेरी बंदगी से पहले ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह